रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:36

शरीर का सपोर्ट सिस्टम है रीढ़ की हड्डी, ऐसे रखें मजबूत और स्वस्थ :-

हरी सब्जियां

रीढ़ की हड्डियों को मजबूत करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें. खासतौर पर विटामिन बी9 और मैग्नीशियम से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए, इससे आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. साथ ही रीढ़ की हड्डियों का विकास बेहतर तरीके से हो सकता है.

बेरीज

रीढ़ की हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेरीज का सेवन करें. बेरीज में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रीढ़ को मजबूत और स्वस्थ रखने में असरदार हो सकते हैं.

ऑयल फिश

रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए फिश ऑयल का सेवन करें. फिश ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो आपकी नसों को सुरक्षित रख सकता है. साथ ही यह विटामिन डी का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो रीढ़ की हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकता है.

नट्स का करें सेवन

रीढ़ की हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए नट्स का सेवन करें. नट्स में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं तो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद होते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info